नोट के बदले वोट कांड में समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह से दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच दफ्तर में पूछताछ चल रही है. अमर सिंह से 12 सवाल दागे गए हैं. अमर सिंह से पूछा गया है कि किन खातों से पैसे निकाले गए और उन खातों में रकम कहां से आई.
अमर सिंह से ये भी पूछा गया कि ड्राइवर संजय कहां है और उसका मोबाइल नंबर क्या है?
अमर सिंह से गुरुजी और मिस्टर गुप्ता की भूमिका को लेकर भी सवाल दागे गए. अमर सिंह से क्राइम ब्रांच ने ये भी पूछा कि जिस दिन नोट के बदले वोट कांड हुआ उस दिन आप कहां थे.
आज से ठीक तीन साल पहले यानी 22 जुलाई 2008 को संसद में बीजेपी के कुछ सांसदों ने नोट लहराए थे और ये आरोप लगाया था कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई.
आरोप अमर सिंह पर लगे कि उन्होंने सांसदों को पैसे पहुंचाए. करीब तीन साल तक ये मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा. लेकिन कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई मामले की जांच शुरू हो गई.
सुहैब, सक्सेना का दावा, पैसा अमर सिंह के घर से आया
साथ ही अमर सिंह से ये भी पूछा गया है कि आखिर संजीव सक्सेना कौन है? क्या आपने संजीव सक्सेना को बीजेपी के उन तीन सांसदों से मिलवाया था? अमर सिंह से ये भी पूछा गया कि ड्राइवर संजय कहां है और उसका मोबाइल नंबर क्या है?
अमर सिंह से गुरुजी और मिस्टर गुप्ता की भूमिका को लेकर भी सवाल दागे गए. अमर सिंह से क्राइम ब्रांच ने ये भी पूछा कि जिस दिन नोट के बदले वोट कांड हुआ उस दिन आप कहां थे.
आज से ठीक तीन साल पहले यानी 22 जुलाई 2008 को संसद में बीजेपी के कुछ सांसदों ने नोट लहराए थे और ये आरोप लगाया था कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई.
No comments:
Post a Comment